बदमाशों ने घर में घुसकर किया फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घुसकर किया फायरिंग

बदमाशों ने घर में घुसकर किया फायरिंग

विज्ञापन

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत के मीरगंज वार्ड 11 में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट व फायरिंग किया. बदमाशों ने गृहस्वामी व उनके परिजनों को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया. साथ ही गोदरेज की चाबी मांगने के दौरान फायरिंग की. इसको लेकर मीरगंज वार्ड 11 निवासी सुरेंद्र साह की पत्नी गुड़िया देवी ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. रात करीब ढाई बजे तीन बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा दिया. बदमाश उनके कमरे में पहुंचे तथा गले पर चाकू सटाकर गोदरेज की चाबी मांगी. चाबी नहीं देने पर गोदरेज का लॉक तोड़ने के लिए फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए एवं ग्रामीण भी जुटने लगे. ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख बदमाश फरार हो गया. भागने के दौरान बदमाश दो मोबाइल व दो बक्श लेकर फरार हो गया. बदमाशों का एक लोडेड मैगजीन, एक मोबाइल व कुछ अन्य सामान छूट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़े गए सभी सामान को जब्त कर लिया है. पीड़िता गुड़िया देवी ने बताया कि 11 जनवरी को भी उनकी दुकान पर हथियार के बल पर 45 हजार रुपये की लूट हुई थी. इसकी शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन