लहरिया कट वालों पर कब लगेगा लगाम, बढ़ रहे हैं सड़क हादसे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 8:40 PM
नाबालिग चला रहे हैं वाहन हो रही है दुर्घटना
लगातार सड़क दुर्घटना फिर भी सबक नहीं ले रहे है युवक प्रतिनिधि, मधेपुरा वर्तमान समय में जिस तरह वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. खास कर दो पहिया वाहनों की संख्या में जिससे अधिकांश चालक या तो नौसिखिया होते हैं या फिर बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के यूं तो सड़क दुर्घटना की वजह कई है. लेकिन नौसिखिया चालकों का वाहन चलाना घटना की मुख्य वजह तेज गति से वाहन चलाना है. लगातार दुर्घटना होने के बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे है. दिन प्रति दिन सड़क दुर्घटना होती ही रहती है. जिसमें से अधिकांश घटना में व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो जाती है. वहीं कुछ लोग जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं. रफ्तार बन रही हादसे की वजह पिछले कई दिनों में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. दुर्घटना की मुख्य वजह अधिकांश सड़क हादसे की मुख्य वजह सड़क का जर्जर होना है. वही कुछ नासमझ आगे निकलने के क्रम में अथवा पास देने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होते है. तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय अगर कोई गड्ढे सामने आ जाता है तब चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लेने से दुर्घटना हो जाती है. शहर में कहीं भी ट्रैफिक व्यवस्था नाम की चीज नहीं है यूं तो ट्रैफिक कंट्रोल के नाम पर कुछ पुलिस के जवानों को प्रतिनियुक्त भले ही करा दी गई है. लेकिन वे अपने ड्यूटी पर आराम से कुर्सी पर बैठ कर आराम फरमाते रहते है. वही बस स्टैंड के समीप ट्रैफिक पुलिस कम नजर आते हैं. इस कारण अक्सर ही बस स्टैंड में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जब कभी किसी अधिकारी की वाहन उस ओर से गुजरती है तो वो मुस्तैदी होकर जाम घटाने लगते है. शहर सहित अन्य क्षेत्रों में नाबालिग चालक हो रहे हैं दुर्घटना लहरिया कट वाले पुलिस प्रशासन के डर से मुख्य बाजार में हेलमेट पहनते है. वही शहर के पश्चिमी बाईपास के सड़क बिना हेलमेट व ट्रिपल या चार लोडिंग और तेज गति से वाहन को चलाते है. अगर समय रहते उन युवकों को गाड़ी को सही ढंग से चलाने कहा जाए तो बहुत हद तक सड़क दुर्घटना में कमी पाया जाएगा. – वर्जन- इस संबंध में एमवीआई अनिल कुमार ने बताया कि 16 वर्ष से ऊपर के युवक या युवती स्कूटी चला सकती है. लेकिन मोटरसाइकिल 18 वर्ष से ऊपर और वाहन अनुज्ञप्ति लेने के बाद ही चला सकते है. अगर कोई ट्रिपल या बेढंग तरीके से गाड़ी चलाते दिखाई देता है तो उसके गाड़ी की चालान काट कर जुर्माना वसूला जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










