ग्रामीण विकास मंत्री ने किया नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का किया उद्घाटन
ग्रामीण विकास मंत्री ने किया नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का किया उद्घाटन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
मध्य विद्यालय परिसर में मनरेगा व बाल विकास परियोजना के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 का उद्घाटन गुरुवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया. इस दौरान धात्री महिला की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया. मंत्री ने सेविका व बाल विकास परियोजना के कर्मियों को निर्देश देते कहा कि आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों को सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित करें. आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, जिसे संवारने में कोताही न करें. इस दौरान बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता, मुखिया जितेंद्र साह ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री का स्वागत किया. मौके पर डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, मनरेगा डीपीओ रमेश कुमार, बीईओ कुमार गुणानंद सिंह, पीओ भोला दास, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, सीडीपीओ आशीष नंदन, सीओ किसलय कुमार, बीएओ राजेश कुमार चौधरी, जदयू नेता विकास झा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए