नाई महासभा की हुई बैठक
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

नाई महासभा की हुई बैठक
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
सिंहेश्वर रामजानकी ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने की. बैठक में फैसला लिया गया कि अब हर महीने की आखिरी तारीख को या सप्ताहिक दुकानें बंद नहीं रहेगी. इसकी जगह अब हर महीने के आखिरी शनिवार को दुकानें बंद रहेगी. यह निर्णय सभी दुकानदारों की सहमति से लिया गया. बैठक में कहा गया जो दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करेगा. उस पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगेगा. बार- बार नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जायेगी. संगठन को मजबूत करने के लिए हर सदस्य को एक सौ रुपये मासिक चंदा देना होगा. इसका पालन अनिवार्य रहेगा. वहीं अध्यक्ष ने कहा कि हर दुकानदार को नये रेट चार्ट का पालन करना होगा. रेट चार्ट से अगर रुपया नहीं लिया जाता है, तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी. बैठक में उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, सचिव सह कानून मंत्री भवेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष गानों ठाकुर, प्रमोद, महासचिव पवन ठाकुर, मीडिया प्रभारी दिलीप ठाकुर, उप सचिव संजीव ठाकुर, प्रवक्ता पवन, प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर, मोनिका ठाकुर, इंडारी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










