विकसित भारत अभियान के तहत हुई बैठक

विकसित भारत अभियान के तहत हुई बैठक
शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में विकसित भारत अभियान के तहत बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित रोजगार गारंटी योजना के नए स्वरूप और मजदूरों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार ने कर्मियों को योजना की नई रूपरेखा से अवगत कराया.. प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार की इस पहल से पंचायतों में विकास के नये आयाम जुड़ेंगे एवं मजदूरों को साल में अधिक दिनों तक काम मिलने से उनका आर्थिक स्तर बेहतर होगा. बैठक के दौरान 125 दिनों की बढ़ी हुई रोजगार गारंटी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया. अधिकारियों ने योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रोजगार सुनिश्चित करना है. विकसित ग्राम पंचायत के माध्यम से ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जायेगा. बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में इस योजना का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि कोई भी पात्र मजदूर लाभ से वंचित न रहे. मौके पर मनरेगा कार्यालय के सभी कर्मी एवं तकनीकी सहायक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










