महर्षिमेंही परमहंस महाराज की 141वीं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Updated:
विज्ञापन
महर्षिमेंही परमहंस महाराज की 141वीं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

ग्वालपाड़ा के सत्संग प्रेमियों ने स्वामी सदानंद बाबा की अध्यक्षता में महर्षि परमहंस जी महाराज की 141वीं जन्मोत्सव पर एक और प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन

मधेपुरा.

20 सदी के महान संत महर्षिमेंही परमहंस जी महाराज की जन्मस्थली महर्षिआश्रम मझुआ में रविवार को उनके 141वें जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर आश्रम के प्रातःकालीन प्रभातफेरी निकाली गई. जिसमें आश्रम से ओमप्रकाश बाबा के नेतृत्व में पूरे पंचायत का भ्रमण किया गया और फिर वापस आश्रम लौट आये. प्रभातफेरी में योगानंद बाबा, बैद्यनाथ बाबा, दशरथ बाबा, अधिवक्ता प्रशांत कुमार प्रसून, सरपंच रविंद्र प्रसाद यादव, चंदन कुमार मिलन, शंभुलाल दास, विशुदेव लाल दास, दीपक कुमार मेहता सहित सैकड़ों सत्संग प्रेमी मौजूद थे. प्रभातफेरी के बाद भजन, कीर्तन, योग, संत महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की जीवनी पर चर्चा एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वहीं, ग्वालपाड़ा के सत्संग प्रेमियों ने स्वामी सदानंद बाबा की अध्यक्षता में महर्षि परमहंस जी महाराज की 141वीं जन्मोत्सव पर एक और प्रभातफेरी निकाली. समारोह में चंदेश्वरी प्रसाद यादव, प्रो रेशमलाल राही, मुरलीधर यादव, शिवनंदन शर्मा, प्रो कृष्ण कुमार यादव, सुनील यादव, संजय यादव समेत अनेक सत्संग प्रेमियों ने भाग लिया. इसके बाद सत्संग आश्रम ग्वालपाड़ा में स्तुति, प्रार्थना, सत्संग, योगपाठ, सदगुरु महाराज की जीवनी पाठ, प्रवचन और आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की. यह आयोजन महर्षिमेही परमहंस महाराज की शिक्षाओं और जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास था, जिसने श्रद्धालुओं में नई उर्जा और श्रद्धा का संचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन