MADHEPURA: सिंहेश्वर में सुबह 7 बजे उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन

इधर, हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर मंगलकामना की और प्रसाद अर्पित किया

विज्ञापन

मधेपुरा: जिले में मंगलवार सुबह धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजा की. मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा.

वहीं, दुर्गा मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आरती में भाग लिया. सुबह की पूजा के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

इधर, हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर मंगलकामना की और प्रसाद अर्पित किया.

सुबह की आरती और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया, स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन