सदर अस्पताल मधेपुरा में आज ओपीडी सेवा उपलब्ध
Published by : Shruti Kumari Updated At : 28 May 2026 9:45 AM
सदर अस्पताल मधेपुरा
Madhepura OPD update: अस्पताल में डॉ बीसी दिवाकर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ संजय और डॉ दीपक कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.
Madhepura OPD update: सदर अस्पताल मधेपुरा में गुरुवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मरीजों के इलाज के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.
अस्पताल में डॉ बीसी दिवाकर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ संजय और डॉ दीपक कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.
इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ निकिता रमन दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगी.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










