मधेपुरा के अभाविप में अविरल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार-झारखंड के संयोजक बने

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा के अभाविप में अविरल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार-झारखंड के संयोजक बने

अभाविप में नई जिम्मेदारी मिलने पर अविरल मिश्रा

Madhepura news:अविरल मिश्रा लंबे समय से अभाविप से जुड़े रहे हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे दक्षिण बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पटना महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पटना विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

विज्ञापन

मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Madhepura news: बीएनएमयू, मधेपुरा के शोधार्थी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सक्रिय कार्यकर्ता अविरल मिश्रा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उड़ीसा में आयोजित अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उन्हें बिहार-झारखंड क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा छात्र कार्य का संयोजक नियुक्त किया गया है.

अविरल मिश्रा लंबे समय से अभाविप से जुड़े रहे हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. वे दक्षिण बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पटना महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. पटना विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

अभाविप नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्य के प्रति समर्पण और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है. नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

अविरल मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य समीक्षा यदुवंशी, विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, नगर अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पोद्दार एवं डॉ. शंकर कुमार मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, प्रांत शोध कार्य सहसंयोजक रंजन कुमार, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ कुमार, जिला प्रमुख डॉ. दिल कुमार दिल, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, सहसंयोजक मेघा मिश्रा, नगर मंत्री अंकित आनंद सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन