मधेपुरा में सम्मान के साथ विदा हुईं शिक्षिका आशा यादव, भावुक हुआ विद्यालय परिवार

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा में सम्मान के साथ विदा हुईं शिक्षिका आशा यादव, भावुक हुआ विद्यालय परिवार

विदाई सह सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि, शिक्षक एवं शिक्षिका आशा यादव.

Madhepura news: कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आशा यादव ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य किया, जिसके कारण वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज से कौनैन बशीर की रिपोर्ट:

Madhepura news: प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रामपुर खोड़ा में विद्यालय परिवार की ओर से सहायक शिक्षिका कुमारी आशा यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षकों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उनकी दीर्घकालीन शैक्षणिक सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आशा यादव ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य किया, जिसके कारण वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं.

समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करता है. उन्होंने कहा कि आशा यादव ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण से शिक्षा जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा लेती रहेंगी.

विशिष्ट अतिथि एवं पंचायत प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों का समाज में विशेष स्थान होता है. आशा यादव ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. भावुक माहौल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन