मधेपुरा में पर्यावरण बचाने को सख्त हुआ प्रशासन, प्लास्टिक पर चलेगा बड़ा अभियान
बैठक में मौजूद जिलाधिकारी व अधिकारी
Madhepura news: बैठक में पर्यावरण संरक्षण, गंगा और अन्य जलस्रोतों की सफाई, एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक, आर्द्रभूमि संरक्षण और पौधारोपण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पर्यावरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:
आपके शहर में
Madhepura news: मधेपुरा में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति समेत विभिन्न समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, गंगा और अन्य जलस्रोतों की सफाई, एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक, आर्द्रभूमि संरक्षण और पौधारोपण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पर्यावरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.
डीएम ने एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है.
बैठक में जलस्रोतों को प्रदूषणमुक्त रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को भी जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए.
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए