समर्थ पोर्टल से ही होगा विश्वविद्यालयों का डिजिटलीकरण, UMIS टेंडर पर रोक

Updated:
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल से ही होगा विश्वविद्यालयों का डिजिटलीकरण, UMIS टेंडर पर रोक

बी एन मंडल विश्वविद्यालय

Madhepura news: राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा 27 मई 2026 को जारी पत्र बिहार के सभी कुलपतियों को भेजा गया है. पत्र में कहा गया है कि कुछ विश्वविद्यालय यूएमआइएस के लिए नए टेंडर निकाल रहे हैं या पुराने करार का नवीकरण कर रहे हैं, जो कुलाधिपति के निर्देशों के विपरीत है.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura news: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को राजभवन सचिवालय की ओर से बड़ा निर्देश जारी किया गया है. अब किसी भी विश्वविद्यालय में यूएमआइएस (UMIS) या समानांतर डिजिटल सिस्टम के लिए नया टेंडर जारी नहीं किया जाएगा. साथ ही जो टेंडर प्रक्रिया में हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया गया है.

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा 27 मई 2026 को जारी पत्र बिहार के सभी कुलपतियों को भेजा गया है. पत्र में कहा गया है कि कुछ विश्वविद्यालय यूएमआइएस के लिए नए टेंडर निकाल रहे हैं या पुराने करार का नवीकरण कर रहे हैं, जो कुलाधिपति के निर्देशों के विपरीत है.

राजभवन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालयों का संपूर्ण डिजिटलीकरण अब केवल “समर्थ पोर्टल” के माध्यम से किया जाएगा. इस पोर्टल के जरिए नामांकन, मार्कशीट निर्माण, पेरोल, पेंशन भुगतान, अवकाश प्रबंधन, वित्त एवं लेखा प्रणाली सहित सभी सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी.

पत्र में कहा गया है कि यूएमआइएस या किसी अन्य समानांतर डिजिटल सिस्टम के लिए टेंडर जारी करना कुलाधिपति के निर्देशों और पूर्व में जारी नीति का उल्लंघन माना जाएगा. सभी विश्वविद्यालयों को भविष्य में ऐसे किसी भी टेंडर से बचने और पहले से जारी टेंडरों को तत्काल निरस्त करने का निर्देश दिया गया है.

राजभवन सचिवालय ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही सभी विश्वविद्यालयों से शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इस आदेश के बाद बीएन मंडल विश्वविद्यालय सहित राज्य के कई विश्वविद्यालयों में चल रही डिजिटल प्रणाली और टेंडर प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन