मधेपुरा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज

ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग
Madhepura news: मधेपुरा शहर के मुख्य ईदगाह, पुरानी बाजार जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों और ग्रामीण क्षेत्रों में तय समय पर इमामों ने नमाज अदा कराई. नमाज के बाद खुतबा में कुर्बानी, इंसानियत, त्याग और भाईचारे का संदेश दिया गया.
मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:
Madhepura news: मधेपुरा जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व शुक्रवार को आस्था, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी.
मधेपुरा शहर के मुख्य ईदगाह, पुरानी बाजार जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों और ग्रामीण क्षेत्रों में तय समय पर इमामों ने नमाज अदा कराई. नमाज के बाद खुतबा में कुर्बानी, इंसानियत, त्याग और भाईचारे का संदेश दिया गया.
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला. कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया.
पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और हालात का जायजा लेते रहे.
ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी. वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई. नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी.
वार्ड 14 के पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है. लोगों ने निर्धारित स्थानों पर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कुर्बानी की रस्म अदा की.
जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










