बकरीद पर शंकरपुर में मांगी गई अमन-चैन की दुआ

शंकरपुर क्षेत्र के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग
Madhepura news: नमाज के दौरान इमाम साहब ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया.
शंकरपुर मधेपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट:
Madhepura news:शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व शांति, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. क्षेत्र के निशिहरपुर, कजरा, डीएसपी टोला, परसा, रामपुर लाही, गढ़ा, जीरवा और मधेली समेत विभिन्न इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7:30 बजे विशेष नमाज अदा की गई.
नमाज के दौरान इमाम साहब ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया.
बकरीद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया. विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
नमाज के बाद मुस्लिम परिवारों ने सुन्नत-ए-इब्राहिमी पर अमल करते हुए कुर्बानी की रस्म अदा की. साथ ही जरूरतमंदों और रिश्तेदारों के बीच गोश्त का वितरण किया गया.
धार्मिक जानकारों के अनुसार ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. यह त्योहार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी और अल्लाह के प्रति उनकी अटूट आस्था की याद में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










