मधेपुरा में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Madhepura news: थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अजय साह ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 144/20 का नामजद अभियुक्त है. आरोपी पर पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों पर मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhepura news: ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी अजय साह के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अजय साह ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 144/20 का नामजद अभियुक्त है. आरोपी पर पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों पर मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार शाम विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एसआई रंजन कुमार और एएसआई ब्रजेश कुमार की टीम ने आरोपी को खोखसी बाजार से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन