MADHEPURA: विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक
बैठक में निर्देश देते पदाधिकारी
बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
आपके शहर में
मधेपुरा: जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार मे बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी.
बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में आपसी समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण से बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं.
डीएम ने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही आमजन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष बल दिया.
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए