मुहर्रम में जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम में जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य

मुहर्रम में जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य

विज्ञापन

शंकरपुर. मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड के सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने की. सीओ राहुल कुमार सहित कई सदस्य बैठक में मौजूद रहे. सीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी पगकार की समस्या हे तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कहा कि चिन्हित जगहों पर गश्ती की जायेगी. जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाइसेंस के लिए 25 लोगों का आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा. मुहर्रम में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जुलूस की वीडियोग्राफी कराना जरूरी है. हर जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. सभी मेला समिति अपने-अपने मेला में वॉलंटियर तैनात करें. ताजिया में मेंला का आकार भी पहले से बताना होगा. बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार, उप प्रमुख रायबहादुर यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष पारसमणी आजाद, मुखिया कुंदन कुमार, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार, सरपंच राजू यादव, अरविंद यादव, जयनाथ यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन