12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का अंतिम दिन आज

12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का अंतिम दिन आज
मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के मुख्य भवन में आयोजित 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो जायेगा. इसके बाद गुरुवार को कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान तैयार नाटक का मंचन किया जायेगा. नाटक का मंचन वसंत पंचमी महोत्सव के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में शाम पांच बजे से किया जायेगा. इस नाट्य मंचन के दौरान लोग 12 दिनों में नाट्य व संगीत प्रशिक्षकों द्वारा तराशे गए कलाकारों के हुनर व प्रस्तुति देख पाएंगे। इस दौरान दो नाटक का मंचन किया जाएगा. इसके अलावा कुछ संगीत की भी प्रस्तुति होगी. दो नाटक के दौरान मंच पर लगभग 80 प्रतिभागी नजर आएंगे. साथ ही अपनी अभिनय कौशल का प्रदर्शन करेंगे. मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं व युवाओं ने नाट्य कार्यशाला में भाग लेकर अपने अभिनय कौशल को निखारा है.अब वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. इस अवसर पर प्रतिभागी दो नाटकों में अपनी भूमिका निभाएंगे. नाटकों में प्रतिभागी अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करेंगे व दर्शकों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करेंगे. इस तरह के कार्यशाला से छात्र-छात्राओं व युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के अलावा सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, मिथुन कुमार गुप्ता व अमित आनंद ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया, जबकि नाट्य कार्यशाला के दौरान गायन का प्रशिक्षण डाॅ सुरेश कुमार शशि व कुमार लाल दास ने दिया. मौके पर संचालन समिति की सदस्य शिक्षिका रंजना कुमारी, विभागीय कर्मी अवधेश कुमार व रागिनी कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




