Bihar News: मधेपुरा में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुंआ, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 02 Aug 2025 6:19 PM
Bihar News
Bihar News: मधेपुरा में गोदाम निर्माण के दौरान टैंक में उतरे चार मजदूरों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान प्रमोद यादव और दिलीप चौहान के रूप में हुई है.
Bihar News: बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस केंद्र के पास एक निर्माणाधीन गोदाम में दर्दनाक हादसा हो गया. सेफ्टी टैंक में सेटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों में से दो की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
सेटरिंग हटाने के दौरान गई जान
जानकारी के अनुसार, गोदाम निर्माण कार्य के दौरान टैंक के अंदर लगे सेटरिंग को हटाने के लिए एक मजदूर पहले नीचे गया, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखने पर दूसरा मजदूर भी अंदर उतर गया. जब तीसरे मजदूर ने दोनों को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला तो उसे रस्सी से बांधकर टैंक में उतारा गया. वह पूरी तरह नीचे उतर भी नहीं पाया था कि उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे आनन-फानन में बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
Also Read: खेत में धान रोपते दिखे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा खूब वायरल
दो को बचाने नीचे उतरा तीसरा मजदूर भी बेहोश
इसी बीच चौथा मजदूर टैंक में नीचे जाकर पहले दोनों को निकालने की कोशिश में खुद भी बेहोश हो गया. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लालपट्टी वार्ड-एक निवासी प्रमोद यादव और बुढ़ावे निवासी दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सभी को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










