गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 13 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

आलमनगर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीसपट्टी पंचायत के तुलसियाही गांव में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से चकला, चंद्रसारा,खुरहान, हाई स्कूल, खुरहान बाजार ,ठाकुरबारी चौक होते हुए मां डाकिनी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर पुनः नगर भ्रमण करते हुये यज्ञ स्थल तुलसीयाही पहुंचे. कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में खुरहान पंचायत मंजू देवी ने शरबत पिलाया. मौके पर आयोजन समिति के सचिव सह पूर्व उप प्रमुख मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, सुमित सिंह ,मुकेश सिंह, ओम कुमार आदि मौजूद थे. आयोजनकर्ता ने बताया कि कलश शोभायात्रा में 1101 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन