चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से तीन लाख रुपये का उड़ाया ज्वेलर्स

Published by : Kumar Ashish Updated At : 02 Feb 2026 7:08 PM

विज्ञापन

चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से तीन लाख रुपये का उड़ाया ज्वेलर्स

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान बाजार में पुस्तकालय के पास स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से चोरों ने तीन लाख रुपये की ज्वेलर्स की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार ने रविवार को थाने में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थाने को दिये आवेदन में लौआलगान पूर्वी पंचायत की वार्ड एक निवासी पीड़ित दुकानदार संजय पोद्दार ने कहा कि पुस्तकालय के पास वे करीब 10 साल से सोना और चांदी की दुकान चलाते हैं. शनिवार को पुत्र सौरभ कुमार को बैठाकर खाना खाने घर चला गया. दुकान पर पहले भटगामा की एक महिला सोना चांदी की खरीदारी करने के बहाने दुकान में आयी थी. कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक भी खरीदारी करने के बहाने दुकान में आया. इसी दौरान महिला ने दुकान पर बैठे युवक को रुपया चेंज करवाने के लिए भेज दिया. महिला की मिलीभगत से बाइक सवार दोनों बदमाशों ने दुकान रखें 16 ग्राम सोना व करीब चार सौ ग्राम चांदी का जेवर सहित करीब तीन लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया. दुकानदार खाना खाने के बाद जब घर से आया तो घटना की जानकारी होने पर पुलिस को दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने कहा कि ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना में महिला से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन