सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया

विज्ञापन

चौसा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया. जाप के प्रखंड अध्यक्ष रितेश रंजन ने बताया कि पप्पू यादव जब जब बिहार में गरीबों की आवाज बनते हैं तो तब तब उनको किसी साजिश के तहत फंसाकर गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है. मोहम्मद पप्पू आलम (प्रिंस) ने बताया कि कुछ साल पहले कोरोना काल में पप्पू यादव ने गरीब जनता के लिए एंबुलेंस, दवा, खाना व ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ साथ अस्पताल में लोगों की मदद की थी. जिसमें सरकार का चेहरा उजागर होने लगा था. उनको साजिश के तहत जेल भेजऋ दिया था. ठीक उसी तरह निट की छात्रा के साथ न्याय के लिए एक मात्र सांसद पप्पू यादव ने सदन से लेकर जहानाबाद सड़क तक छात्रा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया. उसी आवाज को दबाने के लिए उन्हें 31 साल पुराने केस में गिरफ्तारी करवाई गई है. मौके पर मोहसिन आलम,मोनू कुमार,दीपक कुमार,फंटूश कुमार,अजय कुमार,मुकेश कुमार भवेश साह,अभिषेक कुमार, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन