स्वतंत्रता सेनानी देश के अतुल्य धरोहर : विनोद

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी देश के अतुल्य धरोहर : विनोद

स्वतंत्रता सेनानी देश के अतुल्य धरोहर : विनोद

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शक्तिनाथ पाठक के परिजनों को अतुल्यम स्टेट मल्टी पर्पस को-ऑपरेटिव लिमिटेड के चेयरमैन बिनोद आशीष ने शनिवार को सम्मानित किया. यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में आयोजित किया गया. स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शक्तिनाथ पाठक के योगदान को याद करते हुए उनकी पत्नी अरुणा देवी को शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर विनोद आशीष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को समाज कभी नहीं भूल सकता. उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने आश्वासन दिया गया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार को भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा. मौके पर बसंत कुमार झा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, खुशबू, कैसर अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन