दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 9:02 PM
श्रीनगर गांव वार्ड नंबर 11 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.
घैलाढ़. घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव वार्ड नंबर 11 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार मनोज कुमार मेहता बांस काट रहे थे. इस क्रम में दूसरे पक्ष के सुभाष मेहता बांस काटने से मना करने लगे. नहीं मानने पर दोनों पक्ष के लोग के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसमें मनोज कुमार मेहता के सिर पर प्रहार होने से सिर फट गया एवं जमीन पर गिर गये. परिजनों द्वारा उसे प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मौजूद डॉक्टर आरके सिंह द्वारा प्राथमिक की उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर ओपी प्रभारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है. घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गोलीबारी में महिला जख्मी, पटना में हुई मौत मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो की शनिवार के देर शाम गोलीबारी की घटना में महिला के सिर में गोली लगने से इलाज दौरान पटना में मौत हो गयी. जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि शनिवार के देर शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने शंकरपुर प्रखंड के विकास कुमार की पत्नी नेहा कुमारी को सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया. वहीं इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां स्थिति नाजुक के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं रविवार को महिला की पटना में मौत हो गयी. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. अपराधी की खोजबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










