नीलगाय को शूट करने से किसानों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
नीलगाय को शूट करने से किसानों को मिली राहत

नीलगाय को शूट करने से किसानों को मिली राहत

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत में वर्षों बाद नीलगाय के शूट होने से किसानों को राहत मिली है. बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ शाहजादपुर गांव के बहियार में शूटरों ने 47 नीलगाय को शूट कर किसानों को राहत दिलायी. शाहजादपुर पंचायत के मुखिया सुलोचना देवी को आवेदन देकर नीलगाय के आतंक से फसलों की होने वाले क्षति से निजात दिलाने की मांग की थी. बुधवार को शूटर आलोक कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह ने बुधवार को शाहजादपुर गांव के बहियार में 47 नीलगायों को शूट कर किसानों को राहत दिलायी. मौके पर फोरेस्टर वचन देव झा, प्रेम कुमार, चांदनी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन