कैनाल में पानी नहीं छोड़ने से किसानों में आक्रोश, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

Updated:
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र की मंजौरा, जोतैली, भटौनी व पुरैनी पंचायत के किसानों ने चौसा कैनाल व पुरैनी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान, रबी व मक्का की फसल पर संकट उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र की मंजौरा, जोतैली, भटौनी व पुरैनी पंचायत के किसानों ने चौसा कैनाल व पुरैनी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है. किसानों का कहना है कि रबी व मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है. किसानों ने कहा है कि पूर्व में संबंधित विभागों व अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजा गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. इस कारण क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. ज्ञात हो कि किसानों ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर अवर प्रमंडल पदाधिकारी को भी आवेदन सौंपा था. दिए गए आवेदन में किसानों का कहना है कि इस समय रबी व मक्का की फसल के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन नहर में पानी नहीं रहने से खेतों की सिंचाई ठप हो गयी है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है. यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गयी तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है. आवेदन में किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है. नहर में पानी नहीं आने के कारण डीजल पंप से सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है, इससे छोटे और मध्यम किसान खासे परेशान हैं. वहीं राजकिशोर सिंह, कुंदन कुमार, जीतेंद्र सिंह, मोहित कुमार, गौतम सिंह, दिलीप राम, रंजन कुमार, विजेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने जिला पदाधिकारी से अविलंब सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन