रहटा टोला में लगा फार्मर आईडी पंजीकरण शिविर,किसानों ने कराया ऑनलाइन निबंधन

किसानों ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी. शिविर के दौरान जनवितरण केंद्र पर पूरे दिन किसानों की भीड़ लगी रही.
कुमारखंड, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के मंगरवारा पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक रहटा टोला में मंगलवार को जनवितरण प्रणाली केंद्र पर किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान पहुंचकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया. शिविर में राजस्व कर्मचारी भोला कुमार की देखरेख में किसानों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर फार्मर आईडी बनायी गयी. इस दौरान कार्यपालक सहायक नीतु कुमारी, विकास कुमार, मो परवेज आलम, मो इस्तिखार एवं मो लालो ने तकनीकी कार्यों में सहयोग किया. वहीं जनवितरण दुकानदार मो खातिम एवं मो महमुद आलम ने केंद्र पर व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को बताया कि फार्मर आईडी बनने से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं कृषि यंत्रों का लाभ आसानी से मिल सकेगा. साथ ही किसानों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा. फार्मर आईडी बनवाने पहुंचे स्थानीय किसान मो शमशाद, अब्दुल गफूर, रामविलास मंडल, अशोक यादव, मो नसीम, कैलाश शर्मा एवं उमेश मंडल ने बताया कि गांव में शिविर लगने से उन्हें काफी सुविधा हुई. किसानों ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी. शिविर के दौरान जनवितरण केंद्र पर पूरे दिन किसानों की भीड़ लगी रही. शांतिपूर्ण माहौल में पंजीकरण कार्य संपन्न कराया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये ऐसे शिविर आगे भी आयोजित करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










