ePaper

श्री दुर्गा मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त पर बीईओ को दी विदाई

Updated at : 02 Jan 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
श्री दुर्गा मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त पर बीईओ को दी विदाई

श्री दुर्गा मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त पर बीईओ को दी विदाई

विज्ञापन

घैलाढ़.

प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा मध्य विद्यालय, घैलाढ़ में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश चंद्र रमन विदाई दी. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, मुखिया परमेश्वरी यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षा कर्मी मौजूद थे. डीईओ ने कहा कि रमेश चंद्र रमन जैसे कर्तव्यनिष्ठ और योग्य अधिकारी के कार्यकाल में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ. वहीं बीडीओ ने कहा कि रमेश चंद्र रमन के साथ कार्य करना शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा. उन्होंने शिक्षकों और कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया जो सराहनीय है. मुखिया परमेश्वरी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त बीईओ ने अपने कार्यकाल में कार्यक्षमता और नेतृत्व का बेहतर परिचय दिया है. वहीं सेवानिवृत्त बीईओ रमेश चंद्र रमन ने कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें प्रखंड के शिक्षकों का सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक अंगद कुमार, रामचंद्र यादव, राजनारायण यादव, रोहित कुमार, दिलीप रजक, विजय कुमार, धीरेन्द्र कामती, बमबम कुमार, शंभू कुमार, सुमन यादव, संजय भारती, मनोज कुमार, अरुणा कुमारी, राजदीप कुमार, दीपक प्रकाश रंजन, उमेश साह, बेचन यादव आदि उपस्थित थे.

मुखिया परमेश्वरी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त बीईओ ने अपने कार्यकाल में कार्यक्षमता और नेतृत्व का बेहतर परिचय दिया है. वहीं सेवानिवृत्त बीईओ रमेश चंद्र रमन ने कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें प्रखंड के शिक्षकों का सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक अंगद कुमार, रामचंद्र यादव, राजनारायण यादव, रोहित कुमार, दिलीप रजक, विजय कुमार, धीरेन्द्र कामती, बमबम कुमार, शंभू कुमार, सुमन यादव, संजय भारती, मनोज कुमार, अरुणा कुमारी, राजदीप कुमार, दीपक प्रकाश रंजन, उमेश साह, बेचन यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन