उर्जा प्रक्षेत्र की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन, विकास को मिलेगी नई गति
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा बल्कि पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी.
विज्ञापन
मधेपुरा.
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के उर्जा प्रक्षेत्र में व्यापक सुधार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन-लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मधेपुरा जिले में भी उर्जा आधारित संरचनाओं के विकास को नई गति मिली है. इस कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक आदि मौजूद रहे.घरों की छत पर सौर उर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ
जानकारी हो कि मुख्यमंत्री द्वारा ””पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना”” के अंतर्गत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर उर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ किया गया है. इसकी कुल लागत 1512.00 करोड़ रुपये है. साथ ही पूरे राज्य में 1278.03 करोड़ रुपये की लागत से कुल 140 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है. इस आयोजन से न केवल मधेपुरा बल्कि पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










