महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

बाबा नगरी सिंहेश्वर में रविवार से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर एसआइ मृत्युंजय कुमार के साथ स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद थी. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों की सामग्री जब्त की गयी. सीओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मेला में विधि व्यवस्था कायम करने के लिए अतिक्रमण हटाया गया. इससे पहले मंगलवार को नगर अतिक्रमण हटाया गया था. बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जायेगा. बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे नाला के पांच फीट अंदर तक किसी प्रकार निर्माण या नाला के आगे किसी प्रकार का दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी.

सिंहेश्वर बाजार के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जायेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

बताया कि इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार सिंहेश्वर बाजार के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जायेगा. कहा कि अगर दुबारा से कोई अतिक्रमण करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इधर, सीओ नवीन कुमार सिंह व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि नाला को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाय, अगर इसमें कोई अवरोध उत्पन्न करेगा, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जायेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन