मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष का होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष का होगा चुनाव

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष का होगा चुनाव

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू की संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें जदयू निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा व जदयू जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने भाग लिया. पर्यवेक्षक ने कहा कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 20 से 23 फरवरी के बीच पूरे प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी है. मुख्यमंत्री मुखिया नीतीश कुमार के जन्मदिन पर 01 मार्च 2026 को पूरे बिहार में सभी जिला में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव होगा. बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा ने सभी लोगों को पूरी चुनाव के प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव पूरे पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा. मौके पर जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मंडल, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम, नगर अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कार्यकारी नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जदयू नेता अविनाश कुमार, संतोष कुमार साह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन