बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार

बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार
बिहारीगंज . बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरिया पंचायत के लक्ष्मीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप मंगलवार को बाइक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान पड़रिया वार्ड संख्या 10 निवासी 77 वर्षीय सीता राम पासवान के रूप में हुई है. परिजनों ने कहा कि सीता राम पासवान मंगलवार को घर से लक्ष्मीपुर चौक स्थित सीएसपी जा रहा था. इसी दौरान लक्ष्मीपुर विद्यालय के समीप बाइक ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारीगंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है. बाइक चालक को पकड़ लिया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




