महाशिवरात्रि की धूम: ””हर-हर महादेव”” के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा प्रखंड

Updated:
विज्ञापन

वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा आस्था एवं विश्वास का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां भक्तों ने कतारबद्ध होकर महादेव का जलाभिषेक किया एवं सुख-समृद्धि की कामना की. पर्व को लेकर प्रखंड के टेमाभेला, पड़ोकिया, नौहर ,रेशना, ग्वालपाड़ा, शाहपुर, जीरवा, सरौनी, अरार एवं पीरनगर सहित सभी गांवों के मंदिरों को भव्य रूप दिया गया था. आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजे मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी. विशेष रूप से रंग-रोगन एवं लाइटों की सजावट ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया. महाशिवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया. मंदिरों में महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से शिव चर्चा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया. पूजा-अर्चना के बाद कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार भोज (भंडारा) का भी आयोजन किया. जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. भारी भीड़ को देखते हुये मंदिर समितियों द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे. श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक सुनिश्चित कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन