विद्यालय निरीक्षण के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने परखी शिक्षा व्यवस्था

Published by : Kumar Ashish Updated At : 27 May 2026 6:52 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान माननीय उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने प्रभात ख़बर नयानगर के संवाददाता सुमन कुमार सिंह को शॉल एवं माला पहनाकर पहनाकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

16 उदाकिशुनगंज में विधानसभा उपाध्यक्ष को शॉल एवं पाग़ से सम्मानित करते हुए पुरैनी, मधेपुरा. पुरैनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरचक्का का बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कई सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने विद्यालय की एक शिक्षिका से राष्ट्रकवि की प्रसिद्ध कृति “प्रदक्षिणा” कविता के बारे में प्रश्न किया, लेकिन शिक्षिका संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन में और गंभीरता बरतने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की जिम्मेदारी है और बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.साथ ही विद्यालय की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया. उपाध्यक्ष ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है. विद्यालय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे. विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बच्चों के बीच किया कीट वितरण नगयानगर – उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत शहजादपुर स्थित राज्यकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को माननीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पहुंचे.श्री नरेन्द्र नारायण यादव के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव सहित तमाम अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र कुमार और विधायक प्रतिनिधि सह विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से शाल, पाग, बुके और फूल माला से किया गया. इस अवसर पर माननीय के द्वारा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के बीच सेनेट्री किट एवं कॉपी का वितरण किया गया. वहीं विद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के छात्र एवं छात्राओं को माननीय उपाध्यक्ष के द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. विद्यालय के विधि व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधि से संतुष्ट दिखे तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में होना चाहिए. वहीं कार्यक्रम के दौरान माननीय उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने प्रभात ख़बर नयानगर के संवाददाता सुमन कुमार सिंह को शॉल एवं माला पहनाकर पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर माननीय के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. उन्होंने कहा वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति को सुरक्षित रखना तथा प्रदूषण को कम करना है. विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जाते हैं.आज बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, भू दाता मितेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, बीएसटीए राज्य प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि चितरंजन यादव, हीरा सिंह, रतन सिंह, बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश सिंह, भाजपा नेता गणगण चौधरी,भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के सीनेट सदस्य डॉ.अमरेन्द्र कुमार,मुरारी कुमार,मुरलीधर मंडल, दिलखुश कुमार, राजेश कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार, सीमा सिंह, रमेश कुमार, स्नेहलता, कनिज राबिया, लालकुन कुमार, राकेश कुमार मिश्रा, प्रेम नारायण तिवारी,पुनीत कुमार,मोहम्मद एहसान सहित अन्य गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन