महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से लें प्रेरणा: प्रधानाचार्य

महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से लें प्रेरणा: प्रधानाचार्य
परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन मधेपुरा. टीपी कॉलेज में बुधवार को परिचय सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बचपन से ही इस महाविद्यालय से जुड़ाव रहा है. वे यहीं के विद्यार्थी भी रहे हैं और यहां शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है. उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानाचार्य के रूप में अपने इस पैतृक महाविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम इतिहास से प्रेरणा लेकर वर्तमान को समृद्ध करें और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें. पहचान को बढ़ाएं आगे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रत्नदीप ने कहा कि इस महाविद्यालय की बीएनएमयू में अपनी एक विशिष्ट पहचान है. इसी महाविद्यालय के परिसर से ही बीएनएमयू का जन्म हुआ और यहां के तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रो रमेन्द्र कुमार यादव रवि को विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हमेशा विश्वविद्यालय और पूरे बिहार की शिक्षा-व्यवस्था के उन्नयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यहां के कई शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विधायक, सांसद तथा प्रति कुलपति व कुलपति सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया है. मौके पर संघ की उपाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ वीणा कुमारी, संयुक्त सचिव डॉ कुमार सौरभ व कोषाध्यक्ष दीपक कुमार राणा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव सह राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया. मौके पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के माध्यम से नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नंदलाल यादव व सभी अतिथि व्याख्याताओं को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में डॉ शहरयार अहमद (उर्दू), अनामिका (हिंदी), डॉ मनोज कुमार (दर्शनशास्त्र), डॉ स्वीटी सिन्हा (राजनीति विज्ञान), डॉ मनीषा कुमारी (अर्थशास्त्र), डॉ कुमार सौरव (गणित), डॉ हरित कुमार कृष्ण (भौतिकी), डॉ संतोष कुमार सेठी, डॉ गौरव प्रकाश (रसायनशास्त्र), डॉ अंकेश कुमार व डॉ मीनू सोडी (वनस्पति विज्ञान), नकछेदी राम व डॉ श्रेया करमाकर (अंग्रेजी), डॉ संजय कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ वीरभद्र व डॉ बंदना कुमारी (इतिहास), डॉ सीमा कुमारी, डॉ मुकुंद कुमार व डॉ कुमारी रागनी, डॉ विदुषी भारती व डॉ अमीषा भारती (जंतु विज्ञान) के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




