औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने को ले प्रस्तावित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण

औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने को ले प्रस्तावित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
उदाकिशुनगंज.
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने मंगलवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए चिन्हित जगह का जायजा लिया. वहीं डीएम ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के बिषवाड़ी पंचायत के रही टोला व उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव का दौरा किया. इन दोनों जगहों पर औद्योगिक विकास (बियाडा) के तहत जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. पिछले दिनों लश्करी गांव के किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया था. किसानों ने गांव में बैठक कर बियाडा को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया. इस संबंध में किसानों ने डीएम व अन्य को आवेदन देकर जमीन अधिग्रहण नहीं करने का आग्रह किया था. किसानों का कहना है कि जीवन यापन लिए अन्य जमीन नहीं है. किसानों ने बताया कि किसी के पास एक एकड़, 10 कट्ठा जमीन है. किसी के पास रहने के अलावा जमीन नहीं है, जबकि लोगों के जीविकोपार्जन का एक मात्र सहारा जमीन है. क्षणिक मुआवजा राशि से उन लोगों का घर नहीं चल सकता है.इस दौरान डीएम ने जमीन के नक्शे का अवलोकन किया. बताया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान कुछ लोगों के घर भी टूटेगा. यहां पर पता चला कि करीब 50 लोगों के घर अधिग्रहण की श्रेणी में आयेगा. डीएम ने कहा कि लोगों को उचित मुआवजा मिलेगा. जमीन अधिग्रहण की स्थिति में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. लोगों ने बताया कि इसी पंचायत के मुरलीचंदबा गांव में बिहार सरकार की जमीन है, जहां अधिग्रहण करने से लोगों को परेशानी नहीं होगी. डीएम ने कहा कि उस जगह का भी अवलोकन किया जायेगा, लेकिन पूर्व से चिन्हित जगहों पर औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जायेगा. मौके पर मुखिया राजेश कुमार सिन्हा उर्फ बबलू दास ने कहा कि डीएम से लोगों के हित में जमीन अधिग्रहण नहीं करने का आग्रह किया है, . लेकिन जमीन अधिग्रहण होता है तो संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेंगे. मौके पर एसडीएम पंकज घोष, डीसीआरएल सौरभ कुमार भारती, बीडीओ गुलजारी पंडित आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




