ध्यानी यादव ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन
ध्यानी यादव ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

ध्यानी यादव ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

विज्ञापन

मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 अंतर्गत रेखा सेवा सदन परिसर में पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने अपने 58वें जन्मदिन पर स्थानीय बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की व बच्चों के बीच मिठाईयां बांटी. यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन खास होता है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण किया. इसी तरह सभी व्यक्ति अपने खास दिनों को यादगार बनाने के लिए एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि हमारी धरती हरियाली से भरी रहे. मौके पर डॉ प्रो यशवंत यादव, आंगनबाड़ी सेविका अर्चना कुमारी, रवीना कुमारी, भोगेंद्र मंडल, अनिशा भारती, रघुवीर कुमार, अमन कुमार, चीकू कुमार, अमृता कुमारी, प्रिया कुमारी, सान्वी कुमारी, हर्ष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन