स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के हित में छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अशोक ठाकुर से मुलाकात की. छात्र नेताओं ने मांग पत्र सौंपकर स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित करने की मांग की. छात्र नेताओं ने कुलसचिव को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कई महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तकनीकी समस्याओं या अन्य कारणों से परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं. कुलसचिव ने छात्र संगठनों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही परीक्षा फॉर्म भरने की नई तिथि जारी की जायेगी. मांग पत्र को सौंपने वालों में एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष वसीम उद्दीन, आइसा जिला सचिव पावेल कुमार, छात्र नेता प्रभात रंजन व कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए