बीपीएससी टीआरई फोर नोटिफिकेशन जारी करने के मांग पर आज मशाल जुलूस

Author Raj Kumar
Updated:
विज्ञापन
बीपीएससी टीआरई फोर नोटिफिकेशन जारी करने के मांग पर आज मशाल जुलूस

एक-एक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लिक होने एवं धांधली होने से भरोसा और संयम का बांध टूट रहा है. एडीइओ, एनईईटी यूजी के बाद अब एसएसजी जीडी के परीक्षा में धांधली सामने आ रहा है.

विज्ञापन

मधेपुरा

गौशाला मंदिर में शिक्षक अभ्यर्थियों कि बैठक एनएयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के अध्यक्षता में हुई. इसमें शुक्रवार को होने वाली मशाल जुलूस में शिक्षक अभ्यर्थियों, नीट अभ्यर्थियों एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों कि भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुये एनएसयूआइ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि आज छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है. सरकार ने छात्रों एवं युवाओं को सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है. आज डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी है. बिहार में केवल सीटेट एवं एसटेट उत्तीर्ण छात्रों की तादाद दस लाख से अधिक है. सरकार बहालियां नहीं दे रही है, जो प्रतियोगि परीक्षाएं आयोजित हो रही है. उनमें बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है. एक-एक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लिक होने एवं धांधली होने से भरोसा और संयम का बांध टूट रहा है. एडीइओ, एनईईटी यूजी के बाद अब एसएसजी जीडी के परीक्षा में धांधली सामने आ रहा है. सरकार और परीक्षा लेने वाली संस्था धांधली पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है. सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये से छात्र – युवा हताश और निराश है. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक छात्र अब अपने भविष्य को बचाने के लिय पढ़ाई के साथ – साथ सड़कों पर लड़ाई भी लड़ेगी. बैठक में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, विश्वविद्यालय सचिव लालबहादुर कुमार, भारतेंदु कुमार, रुपेश कुमार, विकाश दिव्यकृति, सुमित कुमार, सुबोध कुमार, अखिलेश कुमार, प्रभाष कुमार, अजय कुमार, प्रियांशु कुमार, अमन कुमार, मंटू कुमार, सौरभ कुमार, राहुल प्रिंस यादव, अनिल कुमार , सुदर्शन कुमार समेत दर्जनों शिक्षक अभ्यर्थी एवं प्रतियोगी छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकुमार

लेखक के बारे में

By राजकुमार

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन