लालच में न आएं, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, साइबर ठगी से बचने की एसपी की अपील
पुलिस द्वारा जारी पोस्टर | Prabhat Khabar Network
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताई है. आम नागरिकों से आग्रह है कि वे लुभावने ऑफर्स और अनजान लिंक से सावधान रहें. ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें.
Madhepura Cyber Alert: मधेपुरा. जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने आम लोगों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए किसी भी ऑफर या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है.
लुभावने ऑफर्स से रहें सावधान
एसपी संदीप सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, एसएमएस और फर्जी फोन कॉल के माध्यम से लॉटरी, कैशबैक, इनाम और भारी छूट जैसे आकर्षक ऑफर्स का लालच देकर लोगों को ठगते हैं. उन्होंने कहा कि थोड़ा-सा लालच या लापरवाही आपकी वर्षों की कमाई को नुकसान पहुंचा सकती है.
ओटीपी और बैंक जानकारी साझा न करें
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, बैंक खाता या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें.
पहले करें जांच, फिर करें भरोसा
उन्होंने कहा कि किसी भी ऑफर या संदेश पर विश्वास करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें. यदि कोई ऑफर असामान्य रूप से आकर्षक लगे तो उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई भी कदम न उठायें.
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
Madhepura Cyber Alert: एसपी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या अपने नजदीकी थाना से संपर्क करे. उन्होंने कहा कि पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










