मधेपुरा में अपराधियों ने किसान को गोलियों से भूना, हत्या की वजह से हैरान हुई पुलिस

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
Bihar Crime News: मधेपुरा में अपराधियों ने किसान को गोलियों से भून डाला है. किसान पर अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गयी है.
Bihar Crime News: मधेपुरा में एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यह घटना पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के छब्बू बासा की है. किसान की हत्या उस वक्त की गयी, जब वह बुधवार की सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल देखने के लिए गया हुआ था. मृतक किसान की पहचान छब्बू बासा निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र विकास यादव के रूप में हुई. अपराधियों ने विकास के सिर और कनपटी में गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुरैनी पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा जिला अस्पताल भेज दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
किसान को गोली मारकर फरार हो गए अपराधी
मृतक का भतीजा सनोज यादव ने बताया कि सुबह में चाचा गेहूं की खेत देखने गए थे. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. हत्या की सूचना आसपास खेल रहे बच्चों के द्वारा घर पर दी गई, जब तक घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंच पाते, तब तक अपराधी गोली मारकर फरार हो चुके थे. गोली लगने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें लेकर पुरैनी पीएससी पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल बना है. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले में जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




