ePaper

आय-व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने पर पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

Updated at : 20 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
आय-व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने पर पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

आय-व्यय का ब्यौरा नहीं मिलने पर पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन

सिंहेश्वर. नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक का बहिष्कार इसलिए किया गया कि कुछ वार्ड पार्षदों को आय- व्यय का ब्यौरा नहीं मिल पाया है. इस बाबत कुछ वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद को आवेदन देने के साथ-साथ आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री और डीएम को देने की बात कही गयी. आवेदन में कहा कि नगर पंचायत सिंहेश्वर के द्वारा किये गये खर्च व विभाग द्वारा प्राप्त राशि तथा नगर निकाय के आंतरिक स्त्रोत के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से जानकारी मांगने पर उनके द्वारा डेढ़ साल से ब्योरा मांगने पर टाल- मटोल किया जाता है. तीन महीना पूर्व वार्ड पार्षद के द्वारा अपने लेटर पेड पर भी आय-व्यय का हिसाब मांगा गया था, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को बोर्ड बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी से दुबारा आय-व्यय का विवरणी उपलब्ध नहीं किया गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि हम कोई भी विवरणी नहीं देंगे और लिखना है तो लिख लिजिए हम बता रहे हैं, लेकिन लिखित में नहीं देंगे ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. ऐसा कहने पर हमलोगों के द्वारा बैठक का बहिष्कार करते हुए अगला बैठक तब तक नहीं होगा जब तक हमलोगों को हार्ड कॉपी के माध्यम से आय- व्यय प्राप्त नहीं हो जाता.

सामान्य बोर्ड बैठक में कुछ वार्ड पार्षदों के द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा मांगा गया था, पहले उन्हें मौखिक रूप से बताया, लेकिन उन सभी को हार्ड कॉपी में ब्यौरा चाहिए था. बाद में फोटो कॉपी कर आय-व्यय का ब्यौरा दिया जा रहा था, लेकिन उनमें से कुछ पार्षद बैठक से निकल गये.

राजकुमार कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सिंहेश्वरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन