डीएम के आदेश पर भी मूल कार्यालय में नहीं दिया योगदान

Updated:
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर भी मूल कार्यालय में नहीं दिया योगदान

डीएम के आदेश पर भी मूल कार्यालय में नहीं दिया योगदान

विज्ञापन

शंकरपुर.

बाल विकास परियोजना के अंतर्गत नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पूर्व से प्रखंड समन्वयक सह लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार के मूल पदस्थापन स्थल पर वापस जाने संबंधी डीएम ने पत्र जारी किया. निर्गत पत्र के बावजूद संबंधित परियोजना पदाधिकारी द्वारा आदेश की अवहेलना किये जाने का मामला सामने आया है.

डीएम ने संबंधित कर्मी को दो दिनों के भीतर अपने मूल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया था, लेकिन आदेश जारी होने के सात दिन बीत जाने के बाद भी राजेश कुमार बाल विकास परियोजना कार्यालय में ही हैं. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर इसका अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जो अनुपालन प्रतिवेदन भी जिला प्रोग्राम कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. ——

पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. जल्द कार्रवाई की जायेगी.

सीमा कुमारी, डीपीओ, आइसीडीएस, मधेुपरा

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन