पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 बघवा दियारा कुरसंडी में शनिवार को 10 वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहम्मद सालम के पुत्र के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह बच्चा घर के समीप बहियार स्थित पोखर के पास गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. मृतक के पिता मोहम्मद सालम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बताया जाता है कि मृतक अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार कोसहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू, सरपंच कारी मोहम्मद नसीम, मोहम्मद रियाज आदि पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन