लापता व्यक्ति का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लापता व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर चकला वार्ड नंबर 14 निवासी लिखल यादव के 38 वर्षीय पुत्र डोमी यादव का शव बुधवार को बरामद हुआ. परिजनों ने बताया कि डोमी यादव मजदूरी करता था. बीते 25 अक्टूबर को वह घर से लापता हो गया था. परिजनों ने खोजीबीन को लेकर थाने में आवेदन दिया था. बुधवार की देर शाम सहरसा- मधेपुरा मार्ग के किराने खेत में उसका शव बरामद हुआ. परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे. उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है. उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है. किसी तरह से कोई भी विवाद नहीं है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला था. पुलिस अपने स्तर से जांच की. शव बरामद किया गया है. पुलिस कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन