आम के बगीचे में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, छापेमारी हुई तो खुला राज : मधेपुरा में 11 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया. कफ सिरप और शराब के साथ 11 लोग गिरफ्तार किए गए. आगे भी जारी रहेगा अभियान.

विज्ञापन

मधेपुरा : मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले में शराब और सूखे नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच के साथ दवा दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गयी. अभियान में अवैध कफ सिरप, देशी और विदेशी शराब बरामद की गयी. विभाग के अनुसार, अलग-अलग मामलों में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बभनगामा में कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 06 में छापेमारी के दौरान करीब 1.500 लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. इस मामले में मोहम्मद सज्जाद को गिरफ्तार किया गया.

वहीं, लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड नंबर 03 के पास से करीब चार लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गयी. मामले में उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया.

आम के बगीचे से 68 लीटर से अधिक विदेशी शराब मिली

चौसा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी कलासन गांव के पास आम के बगीचे में छापेमारी के दौरान करीब 68.520 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. विभाग के अनुसार, इस मामले का अभियुक्त फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

स्टेडियम से मेडिकल कॉलेज तक हुई जांच

अभियान के दौरान स्टेडियम, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक समेत प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की गयी. इसके अलावा दवा दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी की गयी.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में नौ लोग गिरफ्तार

विभाग के अनुसार, ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान शराब सेवन के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह अवैध शराब, कफ सिरप और शराब सेवन से जुड़े मामलों में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई.

लगातार जारी रहेगा अभियान

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने कहा कि जिले में शराब और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब या नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन