बेंगा पुल के पास बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

बेंगा पुल के पास बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के बेंगा पुल के समीप मंगलवार को ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया. युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. युवक की पहचान भागलपुर जिला के सोनवर्षा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई. बताया गया कि अभिषेक झील चौक स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था. मंगलवार को वह फील्ड में कलेक्शन के लिए निकला था. इसी क्रम में ट्रक डब्ल्यू बी 59 बी 5311 ने बाइक में धक्का मार दिया. ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. ऑफिस के कर्मी व स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में घायल को सीएससी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में उपचार के क्रम में युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




