बिहार सरकार के कर्मचारियों को अब “स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज” के तहत कई बड़े फायदे : मुख्य शाखा प्रबंधक

Updated:
विज्ञापन
बिहार सरकार के कर्मचारियों को अब “स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज” के तहत कई बड़े फायदे : मुख्य शाखा प्रबंधक

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत देते हुये आसान डिजिटल लोन सुविधा शुरू की है.

विज्ञापन

मधेपुरा. भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मधेपुरा के प्रबंधक सुरेंद्र सरयुग पोद्दार ने बताया कि राज्य सरकार और बैंकों के बीच हुये समझौतों के कारण सरकारी कर्मियों, शिक्षकों एवं पेंशनभोगियों को सैलरी के आधार पर विशेष सुविधाएं मिल रही है. हाल के महीनों में इसमें कई नए लाभ भी जोड़े गए है. उन्होंने कहा कि यह एक विशेष बैंकिंग योजना है, जिसमें बिहार सरकार के कर्मचारियों का वेतन जिस बैंक खाते में आता है, उसी आधार पर उन्हें अतिरिक्त वित्तीय सुविधाएं दी जाती है. इसमें मुख्य रूप से लोन, ओवरड्राफ्ट, बीमा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग और प्रीमियम सेवाएं शामिल है. उन्होंने कहा सैलरी का 30 गुना तक लोन दी जाती है. बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत देते हुये आसान डिजिटल लोन सुविधा शुरू की है. इसके तहत कर्मचारी अपनी मासिक सैलरी के लगभग 30 गुना तक लोन ले सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि सरकार खुद इसकी गारंटी दे रही है, जिससे बैंक तेजी से ऋण स्वीकृत कर रहे हैं. – इतना ही नहीं 100 प्रतिशत डिजिटल प्रोसेस- अब लोन एवं एडवांस सैलरी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल की जा रही है. कर्मचारियों को बार-बार बैंक शाखा नहीं जाना पड़ेगा. आवेदन, सत्यापन और स्वीकृति ऑनलाइन होगी. – ओवरड्राफ्ट एवं प्री-अप्रूव्ड लोन- सैलरी अकाउंट वाले कर्मचारियों को बिना ज्यादा दस्तावेज के ओवरड्राफ्ट सुविधा और प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन दिए जा रहे है. इससे अचानक जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा मिल सकता है. सरकारी नौकरी को सुरक्षित मानते हुए बैंक कर्मचारियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में कम ब्याज दर पर होम लोन, कार लोन एवं पर्सनल लोन दे रहे हैं. बीमा एवं मेडिकल लाभ सैलरी पैकेज के तहत कई बैंकों द्वारा मुफ्त या कम प्रीमियम पर: दुर्घटना बीमा,जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, परिवार कवर जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. उन्होंने कहा एटीएम एवं बैंकिंग शुल्क में छूट सरकारी कर्मचारियों को कई बैंक, फ्री डेबिट कार्ड, प्रीमियम नेट बैंकिंग, बिना चार्ज चेकबुक, लॉकर शुल्क में छूट, जैसी सुविधाएं देते हैं. कुल मिलाकर, बिहार सरकार का यह “स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज” सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी आर्थिक राहत और सुविधाओं का पैकेज माना जा रहा है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन