Bihar Crime: कलयुगी बेटे ने इस लालच में पिता को उतारवाया मौत के घाट, हुआ खुलासा तो उड़े होश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Mar 2025 2:43 PM

विज्ञापन

फोटो प्रतीकात्मक

Bihar Crime: सामान खरीद कर साइकिल से घर लौट रहे बुद्धू यादव को सुखासन गांव स्थित सामुदायिक भवन से उत्तर कौशलेन्द्र यादव के आम बगान के समीप बांसबाड़ी में गला रेत कर हत्या करदी. इसके बाद वह खेत में छुप गया.

विज्ञापन

Bihar Crime: मधेपुरा के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के कमलपुर निवासी बुद्धू यादव हत्याकांड का खुलासा घटना के महज दो घंटे बाद ही हो गया. संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने दोस्त एवं सम्बन्धी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद मकई खेत में छुपे हत्यारे को भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पकड़ाए युवक ने पुलिस के समक्ष घटना का खुलासा कर दिया है.

लोगों ने संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू किया

घटना स्थल से ग्रामीण एवं पुलिस की भीड़ ख़त्म होने के दो घंटे बाद रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने मकई खेत से निकलकर एक युक को भागते हुए देख लिया. जिसे लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाए युवक के कपडे पर खून के निशान को देख कर लोगों ने संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू कर दिया. पूछताछ के दौरान युवक ने घटना को मृतक के पुत्र सुकेश कुमार एवं साला सौरभ कुमार के कहने पर चाकू से गला रेत कर हत्या की बात स्वीकार लिया.

युवक की बात सुनते ही लोगों ने थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को इसकी सूचना दे दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ सुखासन गांव पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू कर दिया. पूछताछ के दौरान युवक ने घटना के सारे राज खोलते हुए हत्या में शामिल पुत्र सुकेश कुमार समेत पुत्र बधू काजल कुमारी,समधी बिपिन यादव,समधी का पुत्र सौरभ कुमार के घटना में शामिल होने की बात कही.

बेटी की शादी के लिए बेचा था जमीन

युवक के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रातोंरात हत्या में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया. सुकेश कुमार बीते चार वर्षों से पिता बुद्धू यादव पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव डाल रहा था जिसे वह नहीं मान रहे थे. इसे लेकर बाप- बेटे के बीच विवाद का मामला ग्राम कचहरी से थाना एवं कोर्ट तक चला गया. इस दौरान मृतक ने पुत्री मनीषा(20)वर्ष एवं सोनी(18) वर्ष के विवाह की तैयारी के लिए कुछ जमीन बेच दिया.

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

घात लगाकर की हत्या

शुक्रवार को परिहारी गांव से मनीषा के छेका हेतू मेहमान आने वाले थे. इसी बीच सुकेश ने साला सौरभ और उनके मित्र रहटा वार्ड संख्या-04 निवासी सौरभ कुमार के साथ मिलकर छेका से पूर्व पिता के हत्या की योजना बनाया. योजना के तहत रहटा निवासी सौरभ कुमार ने पड़ोस के रविन्द्र कुमार रवि की स्प्लेंडर प्लस बीआर 43-वाई-5455 से कमलपुर गांव पहुंच गया. इस दौरान बुद्धू यादव होली की सामग्री एवं खेती के सामान के लिए कुमारखंड चले गए.

इस बीच सभी घटना में शामिल लोग कमलपुर सुखासन के मध्य स्थित जनविकास समिति द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन के उत्तर आम बगान के समीप घात लगाकर छुपे थे. शाम करीब छह बजे बुद्धू यादव जैसे ही साइकिल से वहां पहुंचे. लोगों ने उन्हें घेर लिया और गले में मफलर का पट्टा डालकर पास के बांसबाड़ी में घसीटकर ले गया और वहां चाकू से गला रेत कर उनकी हत्या कर दिया. इस सम्बन्ध में अपर थाना अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या में संलिप्त सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बनगांव की विख्यात घुमौर होली में बरसे रंग-गुलाल, देश में भाईचारे का प्रतीक

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन