जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता, छह माह से पीड़ित महिला को मिली नई जिंदगी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता, छह माह से पीड़ित महिला को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
मधेपुरा.
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान भी गंभीर बीमारियों के इलाज में सक्षम हैं. पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत राधा नगर वार्ड संख्या 14 निवासी आरती कुमारी के लिए यह मेडिकल कॉलेज उम्मीद की किरण बनकर सामने आया. करीब छह माह पहले आरती कुमारी को दाहिने स्तन में गांठ होने का पता चला. दर्द और परेशानी लगातार बढ़ती गयी. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण निजी इलाज संभव नहीं था. उनके पति मुकेश कुमार पंजाब में मजदूरी कर परिवार का पालन- पोषण करते हैं. कई जगह इलाज कराने के बावजूद जब कोई सुधार नहीं हुआ़ तो परिजन आरती को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कर्नल रविशंकर लाल के देखरेख में जांच की गयी. जांच के बाद बीमारी को गैलेक्टोसेले बताया. समय पर सटीक निदान होने के बाद इलाज की योजना बनायी गयी. शनिवार को मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मास्टेक्टॉमी कर सर्जरी की गयी. ऑपरेशन सफल रहा और फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. मरीज की सास कैली देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आरती अब खतरे से बाहर है, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है. सर्जरी के बाद मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार जताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










